आगरालीक्स …आगरा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है, गर्मी में पेट की बीमारियां बढ़ गई हैं, लोग परेशान हो रहे हैं। क्या करें।

आगरा में तापमान 42 डिग्री को पार कर चुका है, लू चलने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो रही है, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जो लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं उन्हें बीमारी हो रही है।
उल्टी दस्त की बढ़ी समस्या
अस्पतालों में अल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पेट दर्द से लोग परेशान हैं। कुछ भी खाते ही टॉयलेट जाना पड़ रहा है। बच्चों को उल्टी दस्त के साथ बुखार भी आ रहा है।
जानें क्या करें
पानी, नीबी पानी, शिकंजी, पने का सेवन खूब करें
धूप में निकलने से बचें
घर का बना हुआ भोजन लें
चिकनाई युक्त भोजन का सेवन न करें