आगरालीक्स…(30 November 2021 Agra News) आगरा में आनलाइन शॉपिंग साइट के ईवॉलेट से पहले पैसे गायब हुए. कस्टमर केयर पर कॉल किया तो एप डाउनलोड कराकर खाते से कर दिए 9.35 लाख रुपये पार…
साइबर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश
साइबर क्राइम को लेकर रोज कोई न कोई व्यक्ति शिकार होता है.चाहें वो किसी की निजी जिंदगी को लेकर हो या फिर बैंक खाते से और इंटरनेट बैंकिेंग के द्वारा पैसे गायब करना. इन सभी का शिकार अक्सर लोग होते है. इसी साईबर क्राइम का शिकार आज शाहगंज निवासी अब्दुल रउफ खान हो गए. दर असल, अब्दुल रउफ ने आनलाइन शापिंग कंपनी के ई-वॉलेट एप से रकम कटने पर कस्टमर केयर पर कॉल किया था. इसके बाद उनके पास कॉल करके एक एप डाउनलोड करने को कहा गया और फिर उनके खाते से 9.35 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए. पीड़ित ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत की. मामले में रेंज साइबर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश किए गए हैं.
ठेकेदार के साथ ठगी
आगरा के शाहगंज निवासी अब्दुल रउफ खान एक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते हैं. वह भवन निर्माण का ठेका लेते हैं. उनका कहना है कि— 23 नवंबर की शाम को उन्होंने आनलाइन शांपिंग कंपनी के ई—वैलेट को चैक किया उसमें सिर्फ 1,034 रूपये बैलेंस था जबकी उसमें 20 हजार रूपये होने चाहिए थे. इसकी शिकायत करने को उन्होने ईवॉलेट कंपनी का कस्टमर केयर नंबर पता किया और कॉल कर दिया. कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को कंपनी का एम्प्लोय बताया और उनसे कहा कि थोड़ी देर में कंपनी का एक और एम्प्लोय कॉल करेगा और समस्या का समाधान कर देगा. कुछ देर बाद ही उनके पास एक कॉल आया और कॉलर ने खुद को कंपनी का एम्प्लोय बताया और उनके ई-वॉलेट की जानकारी ले ली. इसके बाद खाते में रकम भेजने के लिए एनी डेस्क एप मोबाइल पर डाउनलोड करा दिया. कुछ ही देर बाद उनके खाते से दो बार में रकम कट गई. एक बार 8.85 लाख रुपये और दूसरी बार 50 हजार रुपये कट गए. यह रकम ट्रांसफर की गई थी. यह सारी जानकारी आज मंगलवार को उन्होने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को मिलकर दी.
कंपनी कर्मचारियों पर लगाए आरोप
अब्दुल रउफ ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत की थी और उसके बाद ही उनपर कॉल आया और उसने एप डाउनलोड कराकर उनका मोबाइल रिमोट एक्सेस कर ई-वॉलेट को आपरेट किया. जिसके बाद रकम ट्रांसफर की गई. उनका कहना है कि कॉल करने वाला कंपनी के कर्मचारियों का सहयोगी होगा तभी उसने कॉल किया. इस पर कंपनी पर कार्रवाई होनी चाहिए.
मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है की पीड़ित ने खाते से 9.35 लाख रुपये ट्रांसफर होने की जानकारी दी है. पीड़ित के साथ साइबर अपराध हुआ है. इस पर रेंज साइबर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश किए हैं.