आगरालीक्स….(30 November 2021 Agra News) आगरा में भाजपा कार्यकर्ता जगह—जगह कैम्प लगाकर लोगों को अपना सदस्य बना रहे हैं. सरकार की उपलब्ध्यिों को दी रहे जानकारी…
भाजपा ने उपलब्धि बता बनाया सदस्य
यूपी में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय शेष है. हर राजनीतिक पार्टी ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं. भारतीय जनता पार्टी भी प्रदेश में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार कैम्प लगाकर लोगो को पार्टी की सदस्यता दिल रही है. कार्यकर्ता हर दिन कैम्प लगाकर सदस्य बना रहे हैं. मंगलवार को ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में ISBT, ट्रांसपोर्ट नगर, में कैम्प लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें 167 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. इस दौरान लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों को भी बताया गया. कैम्प में 25 लोगों के वोटर कार्ड बनबाने के लिए फॉर्म भरवाये गए.

ये लोग रहे मौजूद
सदस्यता अभियान के सयोंजक भाजपा नेता गोपेश्वर मण्डल के महामंत्री श्यामबाबू शर्मा व भाजपा नेता राजीव चौहान रहे. दुष्यंत लवानिया, सहसयोंजक(चुनाव प्रबंधन विभाग) एडवोकेट अरविंद गुप्ता, सयोंजक(विधि एवं कानून विभाग ), गोपेश्वर मण्डल विधि प्रकोष्ठ की सयोंजक एडवोकेट अंजू सिंह, गोपेश्वर मण्डल के उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, मीडिया प्रभारी कौशल सैनी, ऋषभ चोपड़ा(मण्डल उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा) सोहम गुप्ता(शंखनाद), सोनू गर्ग आदि भी मौजूद रहे.