आगरालीक्स ..आगरा में दीपावली पर बाजारों में रौनक लौट आई, देर रात तक बाजारों में भीड रही, चाट की दुकान से लेकर शोरूम में लोगों की भीड रही।
आगरा में दीपोत्सव पर सोमवार को भाई दौज मनाई गई, शाम होते ही बाजारों में भीड उमड पडी, सदर की चाट की दुकान से लेकर संजय प्लेस, एमजी रोड पर टिकिया से लेकर शोरूम पर भीड रही। वहीं, बाजारों में भीड को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, पुलिस फोर्स ने बाजारों में पैदल मार्च किया।