आगरालीक्स ..आगरा के एक कान्वेंट स्कूल की छात्रा ने साथी छात्रा की फेक फेसबुक बनाकर उसे कॉल गर्ल लिख दिया, साइबर सेल में मामला खुल गया, फेक फेसबुक बनाने वाली छात्रा के परिजन शर्मिंदा हैं तो जिस छात्रा की फेक फेसबुक बनाई गई है वह परेशान हैं, उन्हें अपनी बेटी की बदनामी से सदमा लगा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के एक कान्वेंट स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा के नाम से बनी फेसबुक आईडी पर अश्लील कमेंट आने लगे। फेसबुक पर छात्रा को कॉल गर्ल बताया गया, उस पर लिख दिया कि मैने कॉल गर्ल का काम शुरू किया है लेकिन मेरा संपर्क ज्यादा लोगों से नहीं है इसलिए इसे शेयर करें और फ्रेंड बनें। कुछ ही दिनों में फेसबुक आईडी पर तमाम अश्लील पोस्ट और भददे कमेंट आने लगे, जब यह छात्रा को अपने साथी और परिचितों से पता चला तो उसके होश उड गए, उसने अपने परिजनों को बताया कि उसकी फेसबुक पर आईडी नहीं है, किसी ने यह साजिश के तहत किया है, इसके बाद साइबर सेल में शिकायत की गई।
क्लास में बगल में बैठने वाली छात्रा ने बनाई फेक फेसबुक आईडी
साइबर सेल को जांच सौंपी गई, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीम की जांच में सामने आया है कि छात्रा की फेक फेसबुक आईडी क्लास में उसके बगल में बैठने वाली छात्रा ने ही बनाई थी, पुलिस ने उस छात्रा से संपर्क किया, उसके परिजनों को को जानकारी दी, इससे वे शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। छात्रा की उम्र कम हैं, इससे परिजन भी कुछ समझ नहीं पा रहा हैं। इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।