आगरालीक्स.. आगरा में आरटीआई एक्टिविस्ट को कारोबारियों को ब्लैकमेल करने और धोखाधडी के आरोप में अरेस्ट किया है। उस पर आरटीआई के माध्यम से लोगों पर दबाव बनाकर वसूली करने के आरोप हैं। सदर पुलिस ने उसे अरेस्ट किया है।
सीओ सदर विकास जयसवाल ने मीडिया को बताया कि आरटीआई से सूचनाएं मांगकर अतुल सिरोही लोगों को ब्लैकमेल कर रहा था, इस मामले में कारोबारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, अतुल सिरोही को पकड लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
मामा फ्रेंकी के संचालक ने दर्ज कराया मुकदमा
मामा फ्रैंकी, सदर के संचालक हिमांशु सचदेवा ने जुलाई में एसएसपी से अतुल सिरोही पर दो लाख रुपये की चौथ मांगने के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर आठ जुलाई को सदर थाने में चौथ मांगने की धारा की मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से पुलिस अतुल सिरोही की तलाश में थी, पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है।