आगरालीक्स.. आगरा में साइबर क्रिमनल्स डायटीशियन रेणुका डंग के नाम का इस्तेमाल कर फेसबुक यूजर्स की पर्सनल इन्फोर्मेशन ले रहे हैं, इससे खलबली मची हुई है, रेणुका डंग ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि मेरा इस नाम का कोई असिस्टेंड नहीं है इसलिए अपनी कोई भी जानकारी ना दें। साथ ही आगाह किया है कि फेसबुक फ्रेंड बनाते समय विशेष ध्यान रखे।
आगरा की डायटीशियन रेणुका डंग रेनबो हॉस्पिटल में ओपीडी करती हैं, वे वजन कम करने के साथ ही लोगों की डाइट प्लान कर रहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से फेसबुक यूजर्स युवक युवतियों के इनबॉक्स में खुद को डायटीशियन रेणुका डंग का असिस्टेंट बताते हुए निजी जानकारी मांगी जा रही हैं। इसमें डायट चार्ट के बारे में भी पूछा गया है, इस तरह के तमाम केस सामने आने के बाद कुछ लोगों ने डायटीशियन रेणुका डंग से उनके असिस्टेंट द्वारा इनबॉक्स कर निजी जानकारी पूछने की बात कही, यह सुनकर वे भी दंग रह गईं।
असिस्टेंट बनकर मांग रहे जानकारी
इसके बाद कई लोगों ने डायटीशियन रेणुका डंग के फेसबुक पर उनका असिस्टेंट बनकर जानकारी मांगने के लिए भेजे गए मैसेज का स्क्रीन शॉट पोस्ट किया है, इसके बाद तो तमाम लोगों ने इसी तरह के इनबॉक्स में मैसेज मिलने की जानकारी दी है।
साइबर क्रिमनल से बचने के लिए बरतें सावधानी
डायटीशियन रेणुका डंग ने इस घटना के बाद लोगों को आगाह किया है कि वे फेसबुक फ्रेंड बनाते समय और इनबॉक्स में आए सवाल का जवाब देते समय विशेष ध्यान रखें, साइबर क्रिमनल निजी जानकारी जुटाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, इसके बाद वे इसका गलत इस्तेमाल करते हैं।