लखनऊलीक्स… प्रदेश सरकार आम, अमरूद, केला सहित दूसरे अन्य फलों का विदेशों में निर्यात करेगी। योजना पर चल रहा काम। किसानों को होगा फायदा।
जर्मनी, दुबई, फ्रांस के निवेशकों से बातचीत

प्रदेश सरकार ने फलों के निर्यात के लिए योजना बननी शुरू कर दी है, ये फल जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, भूटान, दुबई, फ्रांस और स्विटजरलैंड भेजने की योजना पर काम कर रही है। आम के अलावा अन्य दूसरे फलों के निर्यात पर भी सरकार फोकस कर रही है। इसके लिए निवेशकों से बात की जा रही है।
निजी निर्यातकों के साथ भी बातचीत
सरकार का मानना है कि अब दूसरे फलों का भी कारोबार बढ़े। इस बाबत निजी निर्यातकों से भी बात की जा रही है। राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ हाफेड इन फलों की फसलों के उत्पादक किसानों से भी बात कर रहा है।
निर्यात करने में सहयोग करने वाले निवेशकों की भी तलाश
इसके साथ ही ऐसे निवेशकों से भी संपर्क साधा जा रहा है। जो फलों के निर्यात में सरकार की संभव सहायता कर सके। प्रदेश में आम का सीजन आ गया है और इसके निर्यात को लेकर तैयारी जोरों पर है।
आम का 40 लाक मीट्रिक टन होता है उत्पादन
यहां प्रतिवर्ष 35 से 40 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है। इसके अलावा सरकार अब केला, अमरूद, पपीता आदि की फसलों पर भी फोकस करने की तैयारी है। दरअसल अब इन उत्पादों के जीआई टैग उपयोगकर्ता भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में इनका निर्यात किसानों के लिए लाभकारी होगा।
कुछ देशों में फलों के मिलते हैं सही दाम
निर्यात के लिए अमेरिका, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, दुबई, भूटान, स्विटजरलैंड, फ्रांस आदि देशों पर फोकस है। यहां दाम भी सही मिलता है और यहां भारतीय फलों को चाहने वालों की अधिक संख्या है। हाफेड के प्रबंध निदेशक अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि सभी फसलों पर फोकस किया जा रहा है। इससे फल उत्पादकों की स्थिति और बेहतर हो सकती