आगरालीक्स..(Agra News 18th May)आगरा में चक्रवाती तूफान ताउते के लिए अलर्ट, बिजली गिरने के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल सकती हैं हवाएं।
185 किलोमीटर की स्पीड से गुजरात पहुंचे चक्रवाती तूफान ताउते का असर आगरा में भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह बारिश शुरू हो गई। अब बादल छाए हुए हैं, सात बजे के बाद धूप निकल आती थी लेकिन अभी आठ बजे तक बादल छाए हुए हैं।
20 मई तक बिजली, आंधी और बारिश
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, आगरा और अलीगढ मंडल सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 मई तक अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा,बिजली गिरने के साथ बारिश पड सकती है।

आईएमडी का अनुमान
18-May 26.0 34.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
19-May 25.0 36.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
20-May 25.0 36.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
21-May 26.0 34.0 Mainly Clear sky
22-May 26.0 40.0 Mainly Clear sky
23-May 26.0 41.0 Mainly Clear sky