आगरालीक्स..(Agra News 18th May).. आगरा में कपडों के शोरूम से लेकर स्टेशनरी की दुकानें बंद हैं, लेकिन आज से शराब की दुकानें नौ घंटे खुलेंगी, अब शराब की दुकानें दोपहर एक बजे की जगह सात बजे तक खुलेंगी।
आगरा में 24 मई तक कर्फ्यू बढा दिया गया है, दैनिक उपयोग के सामान के लिए प्रोविजनल स्टोर सुबह सात से दोपहर एक बजे तक खुल रहे हैं, कपडों के शोरूम से लेकर स्टेशनरी सहित बाजार की अन्य दुकानें बंद हैं, मॉल भी बंद हैं।
शाम सात बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें
आगरा सहित प्रदेश में शराब की दुकानों के खुलने का समय बदल गया है, अभी सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे के लिए शराब की दुकानें खुल रहीं थी। लेकिन अब शाम सात बजे तक शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी गई है, इस तरह नौ घंटे तक शराब की दुकानें खुलेंगी।
बाजार खोलने को लेकर नया बदलाव नहीं
शराब की दुकानों के खुलने का समय बढा दिया गया है, इसके अलावा कोई और बदलाव नहीं किया गया है, प्रोविजनल स्टोर सुबह सात से दोपहर एक बजे तक ही खुलेंगे। डेयरी सुबह और शाम खुलेंगी। आवश्यक सेवाओं से जुडी हुई मेडिकल स्टोर की दुकानें खुली रहेंगी।