आगरालीक्स… आगरा कलक्ट्रेट में प्रिंसिपल की पत्नी और बेटी पर दबंग ने बोला हमला, कलक्ट्रेट में मौजूद लोगों की मदद से महिला ने आरोपी को धुना।
सोमवार को आगरा के कलक्ट्रेट स्थित एसएसपी कार्यालय में इंद्रपुरी न्यू आगरा निवासी फीरोजाबाद के एक स्कूल में प्रिंसिपल पंकज यादव की पत्नी सपना यादव अपनी बेटी के साथ पहुंची। एसएसपी से शिकायत करने के बाद जैसे ही वे बाहर निकाली, यहां खडे गोपाल चौधरी ने बेटी के मुंह पर घूंसा मार दिया, इसे देख स्थानीय लोग आ गए। उंन्होंने गोपाल को दबोच लिया और जमकर मारपीट की। इसके बाद उसे चप्पलों से पीटा, पुलिस ने लोगों के बीच से आरोपी को निकाला और हिरासत में ले लिया।
कर्ज का मामला
इंद्रपुरी निवासी स्कूल में प्रिंसिपल पंकज यादव ने कॉलोनी के गोपाल चौहान को पिछले साल 50,000 रुपये दिए थे। वह पैसे वापस मांग रहा था लेकिन गोपाल रुपये नहीं दे रहा था। पंकज की पत्नी सपना यादव का आरोप है कि उससे रुपये मांगे तो रविवार दोपहर में साथियों के साथ मिलकर घर मे घुसकर मारपीट कर दी। इसमें सपना और उनकी दोनो बेटी घायल हो गईं।
चौकी पर शिकायत की लेकिन उन्होंने हल्के में लिया, इसके बाद रविवार रात का गोपाल ने उनके घर में आग लगा दी, वे घर से बाहर निकल आए। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया लेकिर उसे पुलिस ने अरेस्ट नहीं किया है, उसे अरेस्ट कराने की मांग को लेकर सपना अपनी बेटी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची थी।
कलक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश
सोमवार को थाना एत्मादपुर के गांव रहनकला निवासी 23 साल की धनश्री पत्नी संदीप ने कलेक्ट्रेट में किया मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, युवती का कहना है कि उसके जीना ने पति पर मुकदमा दर्ज करा दिया है और उसकी जमीन हडपना चाहता है।