आगरालीक्स….. राधास्वामी मत के पांचवें आचार्य दादाजी महाराज प्रो. अगम प्रसाद माथुर की अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब, जगह जगह पुष्प वर्षा, , देश विदेश से शामिल होने आए अनुयायी।

राधास्वामी मत हजूरी भवन के पांचवें आचार्य दादाजी महाराज पूर्व कुलपति आंबेडकर विवि प्रो. अगम प्रसाद माथुर का बुधवार को निधन हो गया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे हजूरी भवन पीपल मंडी से ताजगंज मोक्षधाम के लिए दादाजी महाराज की अंतिम यात्रा निकली। रथ पर दादाजी महाराज के चित्रों के साथ ही फूलों से सजावट की गई। दादाजी महाराज की पार्थिव देह को अनुयायी कंधा देते हुए ताजगंज मोक्षधाम तक पहुंचे।
पंचतत्व में हुए विलीन
दादाजी महाराज प्रो. अगम प्रसाद माथुर की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए। यमुना किनारा रोड पर अनुयायियों का सैलाब उमड़ पड़ा। ताजगंज मोक्षधाम पर दादाजी महाराज प्रो. अगम प्रसाद माथुर पंचतत्व में विलीन हो गए।
1959 में राधास्वामी सत्संग के पांचवें गुरु बने
राधास्वामी मत के पांचवें गुरु दादाजी महाराज प्रो. अगम प्रसाद माथुर 1959 में पाचवें गुरु बने। आगरा कॉलेज में अध्यापन कार्य करने के बाद 22 अक्टूबर 1982 को आगरा विवि के कुलपति बने, 1985 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद दूसरी बार 28 अप्रैल 1988 को आगरा विवि के कुलपति बने और 27 अप्रैल 1991 तक कुलपति रहे।
राधास्वामी मत के आचार्य
प्रथम आचार्य परम पुरुष पूरन धनी स्वामी जी महाराज (सेठ शिवदयाल सिंह)
द्वितीय आचार्य परम पुरुष पूरन धनी हजूर महाराज (राय सालिगराम बहादुर)
तीसरे आचार्य लालाजी महाराज अजुध्या प्रसाद चतुर्थ आचार्य कुंवर जी महाराज (गुरु प्रसाद)
पंचम आचार्य दादाजी महाराज (प्रो. अगम प्रसाद माथुर)