आगरालीक्स.. आगरा में वारदात बढ रही हैं, ऐसे में दयालबाग की सत्संगी महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए मिर्ची का स्प्रे लेकर चलेंगी, पैदल जाने पर भी सभी सत्संगी हेलमेट लगाएंगे।
आगरा में बसंत उत्सव मनाने के लिए दयालबाग में देश भर से सत्संगी जुटे, दयालबाग को सजाने के साथ ही खेत में सेवा सहित अन्य कार्यक्रम हुए। ऐसे में देश और आगरा में हो रही वारदात को देखते हुए सभी सत्संगियों को अपनी सुरक्षा खुद करने का संदेश दिया गया। महिला सत्संगी से कहा गया है कि वे मिर्ची स्प्र पाउडर साथ लेकर घर से निकलें, जिससे उनके साथ कोई घटना होती है तो वे मिर्ची पाउडर का स्प्रे कर खुद को बचा सकें।
पैदल चलें तो भी पहनें हेलमेट
सडक दुर्घटनाएं भी बढ रही हैं, तेज स्पीड वाहन टक्कर मार देते हैं। ऐसे में सत्संगियों को संदेश दिया गया है कि वे पैदल जाएं तो भी हेलमेट पहनें, महिला, पुरुष और बच्चों से हेलमेट पहनने के लिए कहा गया है।