आगरालीक्स.. आगरा में सूरज की किरणों के बीच 20 हजार छात्रों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया। आगरा कॉलेज मैदान पर क्रीडा भारती द्वारा आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के करीब 20 हजार छात्रों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।
शुक्रवार सुबह आगरा कॉलेज के मैदान पर स्वामी विवेकानंद को समर्पित सूर्य नमस्कार महायज्ञ आयोजित किया गया। इसमें शहर के कई स्कूलों के छात्र शामिल हुए।