आगरालीक्स ( Agra Education News ) आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में संविदा शिक्षकों की भर्ती, जानें 81 पदों के लिए शिक्षक भर्ती के लिए कितने आवेदन आए।
विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों 52 विषयों के लिए 81 संविदा शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इसके लिए सात अप्रैल तक आनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार के अनुसार, 600 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आनलाइन आवेदन करने के बाद विश्वविद्यालय में हार्ड कापी जमा करनी है। इसकी जांच के बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी।