आगरालीक्स …( Loksabha Election 2024 Agra) .आगरा में आज से लोकसभा चुनाव का आगाज, कलेक्टेट में सुबह 11 बजे से नामांकन, जुलूस पर रोक, सुबह 10 से शाम चार बजे तक एमजी रोड की तरफ जाने से बचें।
आगरा में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है, इसके लिए आज से नामांकन शुरू हो रहा है। 19 अप्रैल तक कलक्ट्रेट में नामांकन किया जाएगा। 13, 14 और 17 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश के चलते नामांकन के लिए प्रत्याशियों को पांच दिन मिलेंगे। इसके साथ ही आनलाइन नामांकन भी किया जा सकता है।
11 से दोपहर तीन बजे तक होगा नामांकन, पुलिस रहेगी तैनात
आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट में होगा। आगरा सीट के लिए एडीएम सिटी के न्यायालय में नामांकन होगा तो फतेहपुर सीकरी सीट के लिए डीएम न्यायालय कक्ष में नामांकन कराया जाएगा। नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा, जुलूस को कलेक्ट्रेट तिराहा और सुभाष पार्क पर रोका जाएगा, वीडियो ग्राफी भी की जाएगी।
नामांकन के लिए ये रहेगी व्यवस्था
मान्यता प्राप्त दल के प्रत्याशी एक प्रस्तावक सहित पांच लोगों के साथ कलक्ट्रेट में प्रवेश कर सकेंगे
निर्दलीय प्रत्याशी के साथ पांच प्रस्तावक पहली बार में जाएंगे, इसके बाद दूसरे चक्र में पांच प्रस्तावक और प्रवेश कर सकेंगे
ये है चुनाव कार्यक्रम
नामांकन 12 से 19 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल
नामांकन पत्रों की वापसी 22 अप्रैल
मतदान सात मई सुबह सात से शाम छह बजे तक
मतगणना 4 जून सुबह सात बजे से