आगरालीक्स …आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएएमएस की परीक्षा का कार्यक्रम जारी, वेब पंजीकरण 20 जुलाई तक।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार अभी विवि में बीएएमएस के चतुर्थ प्रोफेशन की परीक्षा करायी जाएंगी। बैच 2018-19 की मुख्य परीक्षा करायी जाएंगी। वहीं बैच 2015-16, 2016-17, 2017-18 की सप्लीमेंट्री परीक्षा करायी जाएंगी। परीक्षा 16 जुलाई से 29 जुलाई के मध्य होंगी। परीक्षा दोपहर तीन बजे से छह बजे की पाली में विवि के खंदारी परिसर स्थित यूनिवर्सिटी कम्प्यूटर सेंटर पर होंगी।
वेब पंजीकरण 20 जुलाई तक
विश्वविद्यालय सत्र 2024-25 के लिए वेब रजिस्ट्रेशन आठ मई को शुरू किया था।बीए, बीएससी, बीकाम सहित स्नातक पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और संबद्ध कालेजों में 1. 50 लाख सीटें हैं। वेब पंजीकरण कराने के बाद ही आवासीय संस्थान और कालेजों में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। 30 जून तक वेब पंजीकरण किए जाने थे, इस दौरान 80 हजार अभ्यर्थियों ने ही वेब पंजीकरण कराया। आवासीय संस्थानों के साथ ही कालेजों की स्नातक की 45 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं।डीएन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार के अनुसार वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। वेब पंजीकरण करने के बाद ही अभ्यर्थी आवासीय संस्थान और कालेजों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।