आगरालीक्स आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई, 55 विषयों में पीएचडी करने के लिए आवेदन मांगे गए थे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 30 जून थी इसे बढ़ाकर चार जुलाई कर दिया था। सत्र 2023-24 के लिए 55 विषयों में पीएचडी की सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई। ऐसे आवेदक जिनके पास अभी तक परास्नातक का परिणाम नहीं है तो वह परीक्षा देने या फिर परिणाम के इंतजार की बात लिखकर आवेदन कर सकते हैं यह भी विकल्प दिया गया था। दो हजार से अधिक आवेदन आए हैं।
20 जुलाई तक वेब रजिस्ट्रेशन
विश्वविद्यालय सत्र 2024-25 के लिए वेब रजिस्ट्रेशन आठ मई को शुरू किया था।बीए, बीएससी, बीकाम सहित स्नातक पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और संबद्ध कालेजों में 1. 50 लाख सीटें हैं। वेब पंजीकरण कराने के बाद ही आवासीय संस्थान और कालेजों में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकता है। 30 जून तक वेब पंजीकरण किए जाने थे, इस दौरान 80 हजार अभ्यर्थियों ने ही वेब पंजीकरण कराया। आवासीय संस्थानों के साथ ही कालेजों की स्नातक की 45 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं।डीएन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार के अनुसार वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। वेब पंजीकरण करने के बाद ही अभ्यर्थी आवासीय संस्थान और कालेजों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।