Saturday , 22 February 2025
Home आगरा DBRAU, Agra Employee Union Election 2024 : Close fight for General Secretary, Akhilesh Chaudhary 7th times wins for President#Agra
आगरा

DBRAU, Agra Employee Union Election 2024 : Close fight for General Secretary, Akhilesh Chaudhary 7th times wins for President#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के डॉ. आंबेडकर विवि कर्मचारी संघ चुनाव में कांटे की टक्कर, महामंत्री पद पर तीन वोटों से जीत, शिक्षिकाओं ने कराया मतदान। ( DBRAU, Agra Employee Union Election 2024 : Close fight for General Secretary, Akhilesh Chaudhary 7th times wins for President)


डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के कर्मचारी संघ के चुनाव बुधवार को सुबह जुबली हाल, पालीवाल परिसर में 10 बजे शुरू हुए। दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ, 385 कर्मचारियों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। महामंत्री पद पर रोचक मुकाबला हुआ, अरविंद गुप्ता ने तीन वोट से जीत दर्ज की। इसी तरह का रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर होने की उम्मीद थी लेकिन अनिल कुमार श्रीवास्तव अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। विवि के कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिलेश चौधरी और महामंत्री पद पर अरविंद गुप्ता इन दोनों ने सातवीं बार जीत दर्ज की। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. बृजेश कुमार रावत ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। कुलपति प्रो. आशू रानी ने सभी को बधाई दी और विश्वास किया है कि सभी विश्वविद्यालय के हित में कार्य करेंगे। मतदान प्रक्रिया के संचालन में महिला शिक्षकों ने पूरी निष्ठा से सहयोग किया जिनमें डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. स्वेता चौधरी, डॉ. स्वेता गुप्ता, डॉ. जागृति असीजा, डॉ. शिखा कन्नौजिया, डॉ. नीलू सिन्हा, डॉ. रश्मि डॉ. जॉली ने प्रक्रिया सम्पन्न कराई, चुनाव मतगणना के कार्य में प्रोफेसर संतोष बिहारी शर्मा प्रोफेसर बिंदु शेखर शर्मा तथा आशुतोष द्विवेदीजी, डॉ. योगेंद्र शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी पूजा सक्सेना, सहायक जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुलश्रेष्ठ, सेठ पदमचंद जैन संस्थान के कर्मचारियों मोहित भटनागर, राजेश शर्मा, डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह , दिनेश पचौरी ने सहयोग किया।


इन्हें मिली जीत
अध्यक्ष- अखिलेश चौधरी
महामंत्री -अरविंद गुप्ता
उपाध्यक्ष- निखिल शर्मा
कोषाध्यक्ष- रोहित शर्मा
सह मंत्री- कुलदीप यादव
चुनाव के नतीजे
अध्यक्ष पद पर अखिलेश चौधरी ने अनिल कुमार श्रीवास्तव को 53 वोट से हराया
अध्यक्ष : अखिलेश चौधरी (कार) 179 अनिल कुमार श्रीवास्तव (किताब) 126, नवीन कुमार अग्रवाल (बांसुरी) 69, ब्रजकिशोर शर्मा (धनुषवाण ) 03,
उपाध्यक्ष पद पर निखिल शर्मा ने सुमित चौधरी को 09 वोट से हराया
उपाध्यक्ष : आशू सिंह (त्रिशूल) 56, निखिल शर्मा (जलती हुई मशाल) 132, सतीश कुमार मौर्या (वट वृक्ष ) 47, सुमित चौधरी (दीवार घड़ी) 123


महामंत्री पद पर अरविंद गुप्ता ने​ शिव गोविंद भदौरिया को 03 वोट से हराया
महामंत्री : अरविन्द कुमार गुप्ता(कलश) 123 , शिव गोविन्द सिंह भदौरिया 120, बृजेश कुमार वर्मा (ताल चाबी) 49, संजय चौहान (उगता सूरज) 75,
सहमंत्री पद पर कुलदीप यादव ने कालीचरण यादव को 75 वोट से हराया
सह-मंत्री : कुलदीप यादव (हाकी स्टिक) 140, कालीचरण यादव (शेर) 65, ममता शर्मा (मोर पंख) 41, नीलम शर्मा (गमला) 49,, सौरभ शर्मा (कलम दवात) 71
कोषाध्यक्ष पद पर रोहित शर्मा ने मलखान सिंह को 84 वोट से हराया
कोषाध्यक्ष : रोहित शर्मा (जलता हुआ दीपक) 197 मलखान सिंह (कुर्सी) 73,, शशांक सिंह (सितार)66

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

आगरा

Agra News: Theft of pipes installed in RBS metro station. Case registered against unknown thieves…#agranews

आगरालीक्स…आरबीएस मेट्रो स्टेशन में लगने वाले पाइप चोरी. अज्ञात चोरों के खिलाफ...

आगरा

Agra News: IP base cameras will be installed in Agra’s industrial institutions to monitor pollution control….#agranews

आगरालीक्स…आगरा की फैक्ट्रीज, कारखानों सहित औद्योगिक संस्थानों में आईपी बेस कैमरे से...

आगरा

Obituaries of Agra on 21st February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 21 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

error: Content is protected !!