आगरालीक्स ….आगरा में मरीजों की जान से खिलवाड़, 45 ऐसे हॉस्पिटल और लैब जहां इलाज करने वाले डॉक्टरों के नाम से यूपी के 15 जिलों में चल रहे हॉस्पिटल। एक बाबू हटाया। हॉस्पिटलों की सूची देखें।

आगरा में 1269 हॉस्पिटल, पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक सेंटर हैं। इनके नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है, नई व्यवस्था के तहत प्रदेश भर में आनलाइन नवीनीकरण किया जा रहा है। आगरा में भी हॉस्पिटल, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर का आनलाइन नवीनीकरण किया गया। इसमें सामने आया है कि एक दर्जन से अधिक ऐसे डॉक्टर हैं जिनके नाम से आगरा में ही पांच से 10 हॉस्पिटल और लैब चल रहे हैं। आगरा के साथ ही कानपुर, मेरठ, फिरोजाबाद, उन्नाव सहित प्रदेश के 15 जिलों में इनके नाम से हॉस्पिटल रजिस्टर्ड हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसे सभी हॉस्पिटलों के नवीनीकरण रोक दिए गए हैं। डॉक्टर और हॉस्पिटल संचालकों को नोटिस दिया गया है। सीएमओ कार्यालय में हॉस्पिटलों के पंजीकरण का काम देखने वाले बाबू विनीत श्रीवास्तव को हटा दिया है। उनकी जगह पर बाबू विमल मिश्रा को तैनात किया गया है।
इन हॉस्पिटल, पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच
आरजे हास्पिटल
शाह हास्पिटल
डा. राजेश कुमार
जीएम हास्पिटल
डीआर हास्पिटल
श्री श्याम जी नर्सिंग होम
प्रकृति डे केयर आई सेंटर
श्री राम रतन हास्पिटल
रायल मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल
द्वाारिकाधीश हास्पिटल
एक्यूरेट पैथोलाजी
मां भवानी हास्पिटल
प्रज्ञा हास्पिटल
डा. अरुण कुमार अल्ट्रासाउंड क्लीनिक
आगरा अल्ट्रासाउंड सेंटर
पूजा पैथोलाजी लैब
वरुण पैथोलाली लैब
न्यू जय हास्पिटल
डीएनएस पैथ लैब
डायग्नोस्टिक सेंटर
आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर
न्यू निदान पैथोलाजी लैब
डीएसआर पैथ लैब
केजी हास्पिटल
वंदना हास्पिटल
न्यू विजन पैथोलाजी
जीनियस पैथोलाजी सेंटर
दिव्या पैथोलाजी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर
गया प्रसाद हास्पिटल
निधि आई एंड मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल
जीआर पैथोलाजी
श्री पैथोलाजी
न्यू डीएनएस पैथोलाजी लैब
बीके पैथोलाजी सेंटर
अंजलि डायग्नोस्टिक एंड पैथोलाजी सेंटर
एमएस पैथोलाजी सेंटर
आगरा हेल्थ केयर पैथोलाजी
श्री गनेश पैथोलाजी
सना डायग्नोस्टिक सेंटर
समय पैथोलाजी लैब
एसजी पैथेालाजी कलेक्शन सेंटर
राधा कृष्णा पैथोलाजी
ग्लोबल हास्पिटल
नाइस पैथोलाजी
उत्तम हास्पिटल