आगरालीक्स…. आगरा के आंबेडकर विवि की मुख्य परीक्षाएं 12 जुलाई से, परीक्षा कार्यक्रम हुआ जारी।

आंबेडकर विवि ने मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 12 जुलाई से 12 अगस्त तक परीक्षाएं होंगी, परीक्षा में स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के संस्थागत और प्राइवेट परीक्षार्थियों को शामिल किया गया है।
तीन पालियों में होगी परीक्षाएं
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार, आंबेडकर विवि की परीक्षाएं तीन पालियों में होगी, पहली पाली में सुबह सात से 10 बजे तक, दूसरी पाली में 11 से दोपहर दो बजे और तीसरी पाली में दोपहर तीन से शाम छह बजे तक परीक्षाएं चलेंगी।