आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का बुरा हाल, अभी तक 2015 से 2022 तक के हजारों छात्रों की मार्क्सशीट तैयार नहीं हुई है। ऐसे छात्रों जिनकी मार्क्सशीट अभी तक कॉलेजों में नहीं पहुंची हैं, उपलब्ध कराएगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार जिन महाविद्यालयों को वर्ष 2015 से 2022 तक के पूर्व एजेंसी द्वारा के अंकपत्र जो प्राप्त नहीं हुए है। उनकी पूर्ण विवरणानुसार सूची प्रत्यावेदन सहित तैयार कर विश्वविद्यालय में अधीक्षक (गोपनीय) मदन गोपाल गोस्वामी को कॉलेज जमा कर सकते हैं। कॉलेजों को ऐसी मार्क्सशीट की सूची 16 अप्रैल तक जमा करानी होगी। ताकि विवि अंकपत्र संबंधित बैकलाक को समाप्त कर सके।
परीक्षा कार्यक्रम में किया बदलाव
विवि की ओर से करायी जा वार्षिक परीक्षा 2024, पुन: एवं भूतपूर्व परीक्षा 2023 करायी जा रही हैं। इसी परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार 12 अप्रैल को तीसरी पाली में होने वाली बीएससी तृतीय, बीए तृतीय स्टेटिक्स की परीक्षा को कार्यक्रम बदला गया है। यह परीक्षा अब इसी पाली में चार मई को करायी जाएगी। 16 अप्रैल को होने वाली एमएससी फाइनल फिजिक्स की परीक्षा अब उसी पाली में 23 अप्रैल को होगी। वहीं 19 अप्रैल को होने वाली एमएससी फाइनल फिजिक्स का पेपर अब 23 अप्रैल को द्वितीय पाली में कराया जाएगा।