आगरालीक्स…( Loksabha Election 2024 Agra ) …आगरा में लोकसभा चुनाव के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए अंतिम मौका दिया गया है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज होगा।
मतदान कार्मिक प्रशिक्षण में विभिन्न कारणों से जो मतदान कार्मिक उपस्थित नही हो पाये हैं, ऐसे अनुपस्थित कार्मिक नौ अप्रैल को समय 02.00 बजे से 05.00 बजे तक राजा बलवन्त सिंह महा विद्यालय, खन्दारी, आगरा पर मतदान कार्मिक का प्रशिक्षण ले सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह का कहना ळै कि कड़े निर्देश देते हुए बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले मतदान कार्मिकों को उपस्थित होने का ये अंतिम मौका होगा, इसके बाद अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची बनाकर उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।