आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विवि से एफिलिएटेड कॉलेज और आवासीय संस्थानों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण बंद नहीं किए गए हैं। हालांकि, 30 जून वेब पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि घोषित की गई थी।

विवि के आवासीय संस्थान और कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है, इसके लिए विवि की वेबसाइट में आनलाइन वेब पंजीकरण अनिवार्य है। मगर बहुत कम छात्रों ने ही वेब पंजीकरण कराया है। विवि ने वेब पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून रखी थी लेकिन वेब पंजीकरण कम होने के कारण अभी वेब पंजीकरण की प्रक्रिया बंद नहीं की है।