आगरालीक्स .आगरालीक्स ..आगरा के लाल शहीद सूबेदार रमेश चंद्र का रात को पार्थिक शरीर आगरा पहुंचा, भारत माता के नारे लगने लगे।

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के गांव सलेमाबाद निवासी रमेश चंद चाहर (52) बीएसएफ में सूबेदार हैं। उनकी कश्मीर में डयूटी थी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को ड्यूटी के दौरान सूबेदार रमेश चंद चाहर का बर्फ से फिसल गया, वे काफी देर तक बर्फ में दबे रहे, उनके दिमाग की नसें फट गईं थीं। पार्थिव शरीर शनिवार को घर पहुंच सकता है।
31 मई को शहीद हो गए थे अमित चतुर्वेदी
आगरा के लाल शहीद अमित चतुर्वेदी का पार्थिक शरीर पहुंचते ही भारत माता की जय गूंजने के साथ झंडा लहराने लगा, बडी संख्या में युवाओं ने शहीद अमित चतुर्वेदी की शहादत को सलाम किया।
आगरा के बीसलपुर, कागरौल निवासी अमित चतुर्वेदी (25) 17 पैरा फील्ड रेजीमेंट में थे, उनकी पॉस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में थी। 31 मई की रात को उग्रवादियों के खिलाफ चले सर्च आपरेशन में अमित चतुर्वेदी शहीद हो गए, सोमवार सुबह उनका पार्थिक शरीर बीसलपुर, अकोला पहुंचा। बडी संख्या में युवा भारत का झंडा लेकर पहुंच गए और भारत माता की जय गूंजने लगी।
तीन जून को आने वाले थे अमित, शहीद की शहादत को सलाम
शहीद अमित के पिता रिटायर सूबेदार रामवीर चतुर्वेदी ने बताया कि 31 मई की रात को अमित से फोन पर बात हुई थी, उसने तीन जून को गांव आने के लिए रिजर्वेशन कराने की बात कही थी। मगर, तीन जून को सुबह उनका पार्थिक शरीर पहुंचा, उनकी शहादत को सलाम करने के लिए युवाओं की भीड उमड पडी।