आगरालीक्स… आगरा के खंदारी में रहने वाले युवक की मौत. परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप. शव रखकर लगाया जाम
आगरा की खंदारी में रहने वाले एक युवक की एटा में मौत हो गई. युवक का शव शनिवार को आगरा उसके घर पहुंचा. युवक के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया. उन्होंने युवक की हत्या होने का आरोप लगाते हुए खंदारी रोड जाम कर दिया. काफी देर तक रोड जाम रहा. मृतक का नाम जयप्रकाश बताया गया है और वह गाड़ी चलाया करता था.
इधर जाम की सूचना पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, हेमलता दिवाकर, भाजपा नेता अरुण पाराशर, मंडल महामंत्री श्याम शर्मा, पार्षद अमित दिवाकर,मंडल अध्यक्ष अमित पटेल,अर्चना अग्रवाल मृतक के घर पहुंच गए. विधायक ने पुलिस से मामले की पूरी जांच करने और हत्या रोपियों को अरेस्ट करने के लिए कहा है. पुलिस का कहना है कि मामला एटा की मलावन का है. इस संबंध में एटा पुलिस से भी जानकारी ली गई है.