Thursday , 3 September 2026
Home आगरा 5 armed youth hostage Rai Ultrasound owner Dr Jaswant rai, Flee with Cash & Jewellery in Agra #agranews
आगराबिगलीक्स

5 armed youth hostage Rai Ultrasound owner Dr Jaswant rai, Flee with Cash & Jewellery in Agra #agranews

169

आगरालीक्स…(Agra News 19th September ) आगरा में बदमाशों ने डॉक्टर के घर डाका डाला, डॉक्टर को तमंचे की बट से लहूलुहान कर बंधक बनाकर उनकी पत्नी से अलमारी का ताला खुलवाया, कैश और ज्वैलरी लूट कर फरार हो गए।

आगरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर दो में डॉ जसवंत राय, पत्नी लेडी लॉयल जिला महिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुनीता रहते हैं, शनिवार को उनके भाई सुखवीर की पत्नी फीरोजाबाद नगर निगम में टैक्स सुपरवाइजर सीमा सागर भी आ गए थे। घर में तीन लोग थे, डॉ जसवंत राय, उनकी पत्नी सुनीता और छोटे भाई की पत्नी सीमा। उनके घर का दरवाजा बंद था, डायनिग टेबल पर बैठ कर खाना खा रहे थे, खाना खाने के बाद आपस में बात करने लगे, रात के करीब 8 30 बजे थे, पांच बदमाश गेट से कूदकर घर के अंदर आ गए। तीन बदमाशों के हाथ में तमंचे और दो के हाथ में चाकू थे।
तमंचे की बट से प्रहार के बाद कमरे में किया बंद
बदमाशों ने घर में घुसमे ही डॉ जसवंत राय से पूछा सामान कहा है, वे कुछ समझ नहीं पाए तब तक एक बदमाश ने उनके सिर पर तमंचे की बट से बार कर लिया। तमंचा तानकर उन्हें और उनके भाई की पत्नी को घसीटते हुए कमरे में ले गए, मुंह पर चौडा टैप लगा दिया। कमरे में दोनों को बंद करने के बाद डॉ सुनीता की कनपटी पर तमंचा लगाकर उन्हें कमरे में ले गए, चाबी से अलमारी खुलवाई, अलमारी में रखे आठ लाख कैश और करीब 12 लाख की ज्वैलरी निकलवा ली। इसके बाद सुनीता को भी कमरे में बंद कर दिया।

बदमाशों की धमकी, पुलिस को बताया तो दोबारा जरूर आएंगे
बदमाशों के जाने के बाद डॉ जसवंत राय ने अपने मुंह से टैप हटाया, इसके बाद घर से बाहर निकलने के बाद पडोसियों की जानकारी दी। एसएसपी मुनिराज जी सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया। डॉ जसवंत राय ने बताया कि बदमाशों ने जाते समय कहा कि पुलिस को बताया तो दोबारा आएंगे।

मास्क पहने थे, पुराने घर को तुडवाकर नया बनवाया
बदमाश मास्क और मफलर पहने हुए थे, डॉ जसवंत राय ने बताया कि उन्होंने अपने पुराने घर को तुडवाकर नया घर बनवाया था, इस दौरान वे कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रह रहे थे, काम पूरा होने के बाद 24 जून को अपने घर में आए थे। आशंका है कि मकान में काम करने वाले मजदूर भी रेकी कर सकते हैं, इस दिशा में भी जांच चल रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

‘Balkrishna’ Fancy Dress Competition Held at Shyamalal Saraswati Vidya Mandir

आगरालीक्स….आगरा में 50 बालकृष्ण ने अपनी लीलाओं का किया अनूठा प्रदर्शन. श्यामलाल...

आगरा

Agra News: Janmashtami fair held at Shri Babu Lal Goyal Saraswati Vidya Mandir, Agra

आगरालीक्स…आगरा के श्री बाबू लाल गोयल सरस्वती विद्या मन्दिर में लगा जन्माष्टमी...

आगरा

Agra News: New Executive Committee of Agra’s Shri Kshetra Bajaja Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी की नई कार्यकारिणी. अनिल जिंदल फिर...

आगरा

Agr News: Administrative officials visited Agra’s Bhavna Estate to inspect the preparations for the upcoming Janakpuri 2026 event…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के भावना एस्टेट में सज रही जनकपुरी 2026 की तैयारियों को...

error: Content is protected !!