ओडिशालीक्स… बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मृतक संख्या 280 तक पहुंच गई है। इस रूट पर ट्रेन सुरक्षा कवच उपलब्ध नहीं, वरना हादसे को रोका जा सकता था।

ट्रेनों की सुरक्षा को है एटीपी प्रणाली
रेलवे प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने बताया कि भारतीय रेलवे ने चलती हुई ट्रेनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कवच नामक एक स्वचलित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली विकसित की है।
ड्राइवर की भूल पर कवच करता है ट्रेन कंट्रोल
एटीपी प्रणाली ट्रेन ड्राइवरों की एक विश्वसनीय साथी है। यदि ड्राइवर कहीं स्पीड कंट्रोल करना या ब्रेक लगाना भूल जाता है तो कवच प्रणाली ब्रेक इंटरफेस यूनिट द्वारा ट्रेन को कंट्रोल कर लेती है।
खराब मौसम में भी कवच का बेहतर काम
केपी सारस्वत, उप मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर मुख्यालय के मुताबिक, कवच प्रणाली रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए मील का पत्थर है। यह प्रणाली ड्राइवर के केबिन में लाइन-साइड सिग्नल के आस्पेक्ट को दोहराती है, जिससे घने कोहरे, बरसात जैसे कठोर मौसम के दौरान भी ट्रेन संचालन की सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित होगी।
ब्रेक लगाकर गति को भी रोक देती है
यदि लोको पायलट ब्रेक लगाने में विफल रहता है तो भी यह प्रणाली स्वचलित रूप से ब्रेक लगाकर ट्रेन की गति को नियंत्रित करने में मदद करती है।