नईदिल्लीलीक्स…किसानों पर एनएसए लगाने का फैसला वापस। हार्ट अटैक से एक और किसान की मौत। आज ब्लैक डे घोषित, दिल्ली कूच पर भी विचार।
हरियाणा सरकार ने लिया था फैसला
शंभू और खिनौरी बॉर्डर पर आंदोलनकर रहे किसानों पर हरियाणा सरकार द्वारा एनएसए लगाने का फैसला लिया गया था लेकिन अंबाला रेंज के आईजी सिबाज कबिराज ने बताया कि किसानों से एनएसए लगाने का फैसला वापस ले लिया गया है। सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई अब किसान नेताओं से की जाएगी।
किसानों ने आज ब्लैक डे घोषित किया
दूसरी ओर किसानों के आंदोलन का आज 11वां दिन है, अब तक विभिन्न कारणों से 11 किसानों की जान जा चुकी है। एक किसान की आज हार्ट अटैक से मौत हो गई। किसानों ने आज के दिन को ब्लैक डे घोषित किया है। साथ ही आज ही किसान दिल्ली कूच करने के संबंध में फैसला लेंगे।