रांचीलीक्स… इंग्लैंड की आधी टीम लंच से पहले आउट। टेस्ट डेब्यू करते ही आकाश दीप ने झटके तीन विकेट। अश्विन-जडेजा को भी सफलता।
टॉस जीत इंग्लैंड ने तेज अंदाज में खेलना शुरू किया

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने टास जीतकर पहले खेलना शुरू किया। इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली और डकेड ने बैजबॉल अंदाज में भी खेल की शुरुआत की लेकिन पहला विकेट 47 रन के स्कोर पर आकाशदीप ने लिया। इसके बाद आकाशदीप ने ओली पोप को भी बिना खाता खोले आउट कर दिया।
भारत लंच तक पूरी तरह रहा हावी
भारत इसके बाद इंग्लैंड पर हावी हो गया लेकिन इंग्लैंड ने तेजगति से रन बनाना जारी रखा। विकेट गिरने का सिलसिला भी चलता रहा। आकाशदीप ने जैक क्रॉली को चलता कर एक और झटका दिया। इसके बाद आर अश्विन और जडेजा ने लंच से पहले जॉनी बैसट्रो और कप्तान बेन स्टोक को आउट कर लंच तक 114 रन पर पांच विकेट का स्कोर कर दि या।