आगरालीक्स …आगरा आए पूर्व सीएम व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने जवानों की हत्या को लेकर बडा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के रक्षा मंत्री में हिम्मत होनी चाहिए, जिससे पाकिस्तान सरहद पार कर हमला न कर सके।
गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में आए पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जब मैं रक्षामंत्री था कोई 1 इंच जमीन भी नही ले सका। मैंने कह दिया था कि सीमा में आकर किसी को मारा तो हम भी पाक के अंदर जाकर मारेंगे। इसके बाद कुछ नहीं हुआ। हमने सीमा में घुसकर मारा था। जो भी रक्षा मंत्री हो उसमें हिम्मत होनी चाहिए।
अखिलेश क्यों नहीं सौंप रहे पार्टी की कमान
बडा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कि अखिलेश ने तीन महीने बाद मुझे सब सौंपने की बात कही थी, अब मीडिया आप पूछो वो अपनी जुबान और वादे का पालन क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्च पर कहा कि अभी बात नहीं हुई है। लोकसभा चुनाव से एक साल पहले तय होगा किसके नेत्रत्व में चुनाव लडा जाए। अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाना चाहिए।
कार सेवकों की जान जाने का दुख
मुख्यमंत्री रहते हुए अयोध्या में 16 कारसेवकों की मौत पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यथा स्थिति रखने का आदेश था। मैंने पालन कराया। कार सेवकों की जानें जाने का मुझे दुख है।
जापान से ईवीएम खरीदी, वहां बैलेट से हो रहा चुनाव
ईवीएम में गडबडी पर मुलयाम सिंह यादव ने कहा कि भारत ने जापान से मशीनें खरीदी हैं, जबकि जापान में बैलेट से चुनाव हो रहे हैं। अब तो जनता भी ईवीएम में गडबडी की आशंका जता रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वे ईवीएम बंद कराएं और बैलेट से चुनाव होने दें।
Leave a comment