आगरालीक्स …आगरा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वे यहां दो जनसभाएं करेंगे।

केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा आयोजित महा संपर्क अभियान के अंतर्गत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो जनसभाएं करेंगे। रविवार सुबह 11.30 बजे रक्षा मंत्री खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच गए। वे पहले कागरौल में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
जीआईसी मैदान पर दोपहर तीन बजे से रैली
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दूसरी रैली जीआईसी मैदान पर है। यहां वे दोपहर तीन बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली में भाजपा कार्यकर्ता भीड़ जुटाने में लगे हुए है।