आगरालीक्स…आगरा आ रहे हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह. तैयारियों में जुटा प्रशासन और भाजपाई. जानें पूरा कार्यक्रम
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगरा आ रहे हैं. उनके 14 जून को संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपाई तैयारियों में जुट गए हैं. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आगरा के शमसाबाद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे. उनके इस कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को जिलाध्णिकारी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया उन्होंने साफ-सफाई, मंच व्यवस्था, बैठने की क्षमता, ध्वनि प्रणाली, पेयजल की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, बैरिकेडिंग,पार्किंग व्यवस्था, हेलीपेड ,सुरक्षा व्यवस्था हेतु उपस्थित पुलिस विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वय से कार्य करने, मंचीय व्यवस्था, डाइस प्लान, प्रतिमा अनावरण स्थल तथा जनसभा स्थल पर रहने वाले गणमान्य जन की सूची, भीषण गर्मी के दृष्टिगत पेयजल, पार्किंग हेतु स्थानों का चयन आदि के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी जरूरी व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करें. जनसभा आयोजक पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह जी ने बताया कि कार्यक्रम में 30 हजार की संख्या के लिए जनसभा स्थल पर छाया, कुर्सी, पेयजल आदि अन्य व्यवस्था की जा रही है. कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, सहित अन्य प्रदेश सरकार के मा. मंत्री व विधायक आदि कार्यक्रम में शामिल होंगे. निरीक्षण में सीडीओ प्रतिभा सिंह, डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल,एसडीएम फतेहाबाद आईएएस स्वाति शर्मा मा.पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह,पीडी डीआरडीए रेनू कुमारी, डीपीआरओ मनीष कुमार,सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे.