आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में होगा डॉ. हेडगेवार का महानाट्य 21 जून को. संघ की स्थापना की ऐहिासिक गौरव गाथा और हेडगेवार जी के जीवन दर्शन की होगी रोचक प्रस्तुति…टीजर लांच…
भारत विकास परिषद संकल्प एवं डॉ. हेडगेवार महानाट्य आयोजन समिति के तत्वावधान में रविवार, 21 जून 2026 को सूरसदन प्रेक्षाग्रह में आयोजित होने वाले महानाट्य "युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार (संघ सृजन का नाट्य आविष्कार)" के "टीज़र" का लोकार्पण आज शहर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा किया गया। स्वयंसेवक संघ की स्थापना की ऐतिहासिक गौरव गाथा एवं संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन दर्शन का भव्य, प्रभावी एवं रोचक प्रस्तुतिकरण इस नाटक के माध्यम होगा। नागपुर (महाराष्ट्र) से आने वाले के 50 से अधिक कलाकारों के दल द्वारा मंचित यह महानाट्य अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धन करने वाला है। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर कैलाश सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस नाटक की जानकारी एक परिचयात्मक लघु वीडियो के माध्यम से आगरा वासियों को देने के उद्देश्य से नाटक के "टीजर का लोकार्पण (Teaser Launching)" मंगलवार, 9 जून 2026 को मुख्य अतिथि किशोर खन्ना, स्वागताध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. तरुण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के वीरेंद्र सिंघल, भोला प्रसाद, साकेश अग्रवाल, सिद्धार्थ बंसल, मुकेश गुप्ता ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं। आयोजन समन्वयक डॉ. तरुण शर्मा ने बताया की लगभग पौने दो घंटे की इस नाट्य प्रस्तुति में वर्ष 1920 से 1940 के मध्य के भारत की राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों एवं ऐतिहासिक घटनाओं का जीवंत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ प्रशांत गुप्ता, एड. अशोक चौबे, श्री मनमोहन निरंकारी सहित भारत विकास परिषद संकल्प के सर्वश्री टीटू गोयल, आशीष अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, संजय कपूर, विजय जैन, राजीव अग्रवाल, रोहित पुरी, मनोज गोला, नवल किशोर और आयोजन के मीडिया सहयोगी रोहित कत्याल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के चन्द्रशेखर, राखी जैन, डॉ प्रबल प्रताप सिंह ने विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला।