आगरालीक्स …आगरा में दयालबाग एजुकेशन इंस्टीट्यूट की फैशन डिजाइनिंग की छात्रा गायब हो गई है। उसका स्कूटर न्यू आगरा थाने के पास ढाबे पर मिला है, परिजनों को अनहोनी की आशंका है, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और छानबीन की जा रही है।
दयालबाग की पॉश कॉलोनी निवासी छात्रा दयालबाग एजुकेशन इंस्टीट्यूट (डीईआई) से फैशन डिजाइनिंग का पीजी कोर्स कर रही है। वह हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक कोचिंग में टीईटी की तैयारी भी कर रही थी। गुरुवार सुबह घर से निकली। इसके बाद नहीं लौटी। मोबाइल भी स्विच हो गया। परिवारीजन उसकी तलाश में जुट गए। गुरुवार तकरीबन 11 बजे भाई ने थाना न्यू आगरा में उसके लापता होने की जानकारी दी। शुक्रवार दोपहर में छात्रा का स्कूटर ढाबा के बाहर मिला।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रही छात्रा
छात्रा का स्कूटर ढाबे के पास मिला है, इसके बाद पुलिस ने ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए तो पता चला कि छात्रा खुद ही स्कूटर को खड़ा कर रही है। वह अकेली भी है। उसने मोबाइल डिकी में रखा छोड़ दिया। इसके बाद भगवान टाकीज की ओर चली जाती है। एसओ ने बताया कि छात्रा के मोबाइल में सभी नंबर डिलीट हैं। उसने किससे बात की, इसके लिए सर्विलांस सेल की मदद ली जा रही है।
मोबाइल से नंबर किए डिटेल
स्कूटर खडा करने से पहले छात्रा ने अपने मोबाइल से सभी नंबर डिलीट कर दिए हैं। इसके बाद से परिजनों के साथ ही पुलिस ने जांच तेज कर दी है, छात्रा ने गायब होने से पहले फोन पर किससे बात की थी, इसके लिए सर्विलांस की मदद ली गई है। वहीं, अचानक से छात्रा के गायब होने से परिजन भी परेशान हैं, उनके दोस्तों से भी संपर्क किया गया, लेकिन छात्रा के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। वह गुरुवार को गायब हुई थी और अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
Leave a comment