मथुरालीक्स…दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किए ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन. परिवार सहित की पूजा. रात को लगाई गोवर्धन परिक्रमा…
दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को परिवार के साथ श्री ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन किए. उन्होंने दर्शन कर सुख शांति की कामना की. इस मौके पर मंदिर सेवायतों ने पूजन अर्चन कराया और दिल्ली की सीएम को प्रसादी पटका और माला पहनाई. इसके बाद ठाकुरजी का प्रसाद भेंट किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बांकेबिहारी जी के दर्शर कर आशीर्वाद लिया. बड़ा ही सौभाग्यवाला पल रहा मेरे लिए. गोवर्धन परिक्रमा भी दीइससे पहले दिल्ली की मुख्यंत्री ने गोवर्धन में गिरिराज जी की तलहटी में पहुंचकर प्रभु की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई. दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु की पूजा अर्चना के बाद उन्होंने गिरिराज जी की 21 किलोमीटर परिक्रमा शुरू की. उन्होंने कहा कि गिरिराज जी की परिक्रमा आत्मा की शांति और मन को ऊर्जा देती है. हम सबको मिलकर अपनी आस्था और प्रकृति दोनों की रक्षा करनी चाहिए.