आगरालीक्स…रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल को रोटरी डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह में मिले 18 अवार्ड. सामुदायिक सेवा एवं फ़ेलोशिप के लिए मिला डायमंड क्लब का पुरस्कार
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 का डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह मथुरा में सम्पन्न हुआ जिसमें रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल को वर्ष पर्यंत सेवा एवं फ़ेलोशिप के लिए डायमंड क्लब के पुरस्कार से नवाज़ा गया साथ ही क्लब अध्यक्ष संगीता अग्रवाल और सचिव सृष्टि जैन को रोटरी भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।वरिष्ठ सदस्य मीरा गुप्ता,अपर्णा पोद्दार,आरती मेहरोत्रा और शारदा गुप्ता को भी रोटरी भूषण पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा रॉयल द्वारा किए गये कार्यक्रमों की सराहना करते हुए मंडलाध्यक्ष नीरव नीमेष अग्रवाल द्वारा क्लब को विभिन्न श्रेणियों में 18 पुरस्कार प्रदान किये गए।