Saturday , 15 August 2026
Home आगरा Delhi Drug department search at Madhav Drug House Agra after Telma AM sample fail #agranews
आगराहेल्थ​क्राइम

Delhi Drug department search at Madhav Drug House Agra after Telma AM sample fail #agranews

243

आगरालीक्स….आगरा में दिल्ली की ड्रग डिपार्टमेंट टीम की माधव ड्रग हाउस पर कार्रवाई, ह्रदय रोगियों को दी जाने वाली दवा के नकली होने पर जब्त किया रिकॉर्ड

जांच में फेल पाए गए सैंपल
ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि दिल्ली के ड्रग इंस्पेक्टर ने दिल्ली के मेडिकल स्टोर से ह्रदय रोगियों को दी जाने वाली टेल्मा एएम बैच नंबर 05201874 के सैंपल लिए थे, ये सैंपल जांच में फेल पाए गए, इस दवा को आगरा के माधव ड्रग हाउस से खरीदा गया था, इस मामले में जांच के लिए शुक्रवार को माधव ड्रग हाउस पर दिल्ली के ड्रग इंस्पेक्टर पहुंचे। माधव ड्रग हाउस के संचालक नवीन अरोडा से टेल्मा एएम की पिछले 17 महीने में की गई खरीद के रिकॉर्ड जब्त किए थें, इन रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि माधव ड्रग हाउस ने फोनेक्स एंटरप्राइजेज, गाजियाबाद से टेल्मा एएम की 13260 स्ट्रिप खरीदी थी और इन्हें 35 पफर्मों को बेच दिया गया। ये फर्म, दिल्ली, बिहार सहित अन्य शहरों में हैं। अब टीम जहां से यह दवा खरीदी गई, वहां जांच करेगी।

टीम के पहुंचते ही दवा बाजार में ​बंद हुई दुकान
शुक्रवार दोपहर में दिल्ली की टीम के पफव्वारा दवा बाजार में पहुंचते ही दुकानें बंद हो गईं। दवा का अवैध कारोबार करने वाले दुकान बंद कर भाग गए। दवा बाजार में टीम के रहने तक खलबली मची रही।

दिल्ली, बिहार सहित कई शहरों की 35 फर्म को सप्लाई
जांच में सामने आया है ​कि माधव ड्रग हाउस द्वारा टेल्मा एएम की 13000 स्ट्रिप की बिक्री दिल्ली, आगरा, बाराणसी, बिहार, अलीगढ, ग्वालियर की 35 फर्म को की गई है।

11 अगस्त को लाइसेंस किया गया था निलंबित, मिला स्टे
18 जुलाई को औषधि विभाग की टीम ने माधव ड्रग हाउस पर छापा मारा था। 17 तरह की दवाओं के नमूने लिए थे और टिटनेस के इंजेक्शन की कोल्ड चेन ब्रेक होने पर जब्त कर लिए थे। 11 अगस्त को लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था, औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया ​कि लाइसेंस सस्पेंड करने के खिलाफ मुख्यालय में अपील की गई, वहां से स्टे मिल गया है। इससे पहले दिसंबर 2020 में गर्भपात किट के अवैध कारोबार में भी माधव ड्रग हाउस पर छापा मारा गया था और रिकार्ड जब्त किया गया था।

ह्रदय रोगियों के लिए घातक
एसएन मेडिकल कालेज के ह्रदय रोग विभाग के डा मृदुल चतुर्वेदी ने बताया कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को टेल्मा एएम दी जाती है। दवा की गुणवत्ता खराब होने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित नहीं होता है, ऐसे में डोज बढानी पडती है। वहीं, दवा लेने के बाद भी ब्लड प्रेशर नियंत्रित न होना घातक हो सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A 20-foot-deep pit has formed in Foundry Nagar. The road in Kamala Nagar has been blocked off with barricades…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी. अब फाउंड्री नगर में...

आगरा

Photo News: The City of the Taj Drenched in the Spirit of Independence Day

आगरालीक्स…स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगी ताजनगरी. रेलवे स्टेशंस, सरकारी बिल्डिंग्स, मेट्रो...

आगरा

Agra News: Agra comes alive with the spirit of Hariyali Teej; the air resonates with the sounds of swings and Malhar songs…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में सजा हरियाली तीज का रंग, झूलों और मल्हार से गूंजा...

आगरा

Agra News: No road access: Woman in labor ferried across Utangan River… video goes viral…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चारपाई को बनाया एंबुलेंस. सड़क नहीं मिली तो उटंगन नदी...

error: Content is protected !!