आगरालीक्स ..आगरा से दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजुराहो फ्लाइट रदद कर दी है। जयपुर फ्लाइट भी सप्ताह में चार के बजाय तीन दिन ही आया करेगी। इएयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजराुहो-वाराणसी-दिल्ली फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शनिवार को आती है। एलाइंस एयर की जयपुर-आगरा-जयपुर फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को आगरा आती है। एयर इंडिया ने 28 अक्टूबर से मार्च के अंत तक दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजराुहो फ्लाइट को स्थगित कर दिया है।
एलाइंस एयर की फ्लाइट अगले सप्ताह से सप्ताह में चार के बजाय तीन दिन ही आया करेगी। सोमवार को इसका संचालन बंद रहेगा। यह केवल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को आएगी।
एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर राजीव सिंह का मीडिया से कहना है कि तकनीकी कारणों से एयर इंडिया की फ्लाइट 28 अक्टूबर से मार्च के अंत तक स्थगित की गई है। जयपुर फ्लाइट भी अब सोमवार को नहीं आया करेगी।