आगरालीक्स आगरा में नगर निगम का कूडे से खाद बनाने का प्लांट शुरू, कूडे से निकाली जा रही पॉलीथिन से सडक बनेगी।
आगरा में नगर निगम द्वारा कूड से खाद बनाने के लिए प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत घर से कूडा उठाते समय गीला कूडा और सूखा कूडा अलग अलग उठाया जा रहा है, यह गीला कूडा किचन से निकलाने वाला कूडा है। इस गीले कूडे से खाद बनाने के लिए मंगलवार को कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर एक नया प्लांट शुरू किया गया। इस प्लांट से हर रोज अभी पांच मीट्रिक टन खाद तैयार होगा।
यह 5 वां प्लांट
इससे पहले आगरा में चार प्लांट लग चुके हैं, इन सभी प्लांट से गीले कूडे से 35 मीट्रिक टन खाद तैयार किया जा रहा है। नगर निगम ने दावा किया है कि नवंबर के अंत तक कुबेरपुर में ही 300 मीट्रिक टन खाद बनाने का एक और प्लांट शुरू कर दिया जाएगा।
क्रभको खरीद रही खाद
नगर निगम के प्लांट द्वारा तैयार किए जा रहे खाद को कृभको कंपनी खरीद रही है।
120 मीट्रिक टन प्लास्टिक हो रही री-साइकिल, बनेगी सडक
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर से हर रोज 750 मीट्रिक टन कूडा कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचाता है। इनमें से 120 मीट्रिक टन प्लास्टिक, सिंगल यूज पॉलीथीन के पैकेट बनाकर बॉक्स बनाए जा रहे हैं।
इस प्लास्टिक कचरे को री-साइकिल करने के लिए गजरौला, काशीपुर की फैक्ट्रियों में भेजा जाता है। प्लास्टिक कचरे से सड़कों को बनाने का काम भी जल्द शुरू होगा।