आगरालीक्स ..(Agra News 18th February 2022)..आगरा में मोबाइल टावरों पर लगी बीटीएस चोरी कर गैंग दुबई में बेच रहा था, बीटीएस की मदद से फोन आने पर लॉकेशन पता चल जाती है, जानें, एक कारोबारी अरेस्ट।
आगरा पुलिस ने मोबाइल टावरों पर लगी base transceiver station (बीटीएस) की चोरी होने की घटनाओं के बीच गैंग की धरपकड़ के लिए प्रयास किए। पुलिस टीम ने मोबाइल टावरों से बीटीएस चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। इसमें मोबाइल टावर कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी भी थे, इनसे पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि दिल्ली का कारोबारी बीटीएस खरीदता है, वह फोन पर बताता है कि किस तरह की बीटीएस चाहिए। इसके बाद चोरी की जाती है।

दुबई में बेचता था चोरी की हुई बीटीएस
आगरा में गिरोह मोबाइल टावर से बीटीएस चोरी करने के बाद दिल्ली के जैतपुर में स्क्रैप का काम करने वाले कारोबारी दिनेश बाबू निवासी आश्रम विलेज किलोकारी, दिल्ली को 15 से 20 हजार रुपये में बेच देते थे। दिनेश बाबू इस प्लेट को दुबई में 30 से 35 हजार रुपये में बेच देता था। जबकि बीटीएस दो लाख रुपये की आती है। दिनेश बाबू फोन कर बताता था कि उसे बीटीएस चाहिए, इसके बाद गिरोह सक्रिय हो जाता था और मोबाइल टावर से बीटीएस चोरी का दिल्ली में सप्लाई कर देता था।
बीटीएस के साथ कारोबारी किया अरेस्ट
एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात को अधनेरा में कार की तलाशी में दिनेश बाबू को अरेस्ट कर लिया गया, उसकी कार में बीटीएस रखी हुई थी। वह बीटीएस का बिल नहीं दिखा सका, उससे पूछताछ की जा रही है।