आगरालीक्स….. आगरा में जूता फैक्ट्री में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू।
आगरा में शुक्रवार सुबह आरके इंटरप्राइजेज पांच मंजिला जूता फैक्ट्री जीवनी मंडी से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, दमकल कर्मी पहुंच गए। आस पास में रह रहे लोग बाहर निकल आए। कई फैक्ट्री और दुकान भी हैं। इससे अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में दमकल कर्मी पहुंच गए।

एक घंटे में आग पर पाया काबू
दमकल कर्मियों को पांच मंजिला जूता फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने में एक घंटा लग गया। आग लगने से धुआं भर गया था, इससे आग पर काबू पाने में समय लगा।
सोल में सुलगती रही आग
पांच मंजिला बिल्डिंग में संचालित जूता फैक्ट्री में जिन कमरों में सोल भरे हुए थे उसमें आग लगी थी। सोल में आग सुलगती रही और पूरी फैक्ट्री में धुआं भर गया। इससे भी दमकल कर्मियों को परेशानी हुई।
आग का कारण नहीं चल सका पता
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरके एंटरप्राइजेज जूता फैक्ट्री मातांगी टावर, जीवनी मंडी निवासी लवेश की है। गुरुवार रात को फैक्ट्री बंद करने के बाद सभी चले गए थे। सुबह जब कर्मचारी फैक्ट्री पहुंचे तो धुआं निकल रहा था, अभी आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
सांकेतिक फोटो