नईदिल्लीलीक्स…बेमियादी अनशन पर बैठीं दिल्ली की जलमंत्री आतिशी की हालत बिगड़ी। अस्पताल में कराया भर्ती।
पांच दिन से भूख हड़ताल से खून में शुगर लेवल गिरा
आम आदमी पार्टी ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि आतिशी ने पांच दिनों से कुछ भी नहीं खाया है, उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने से खून में शुगर लेवल गिरकर 43 पर आ गया। रात 3 बजे ये 36 पर आ गया था।
दिल्ली के हिस्से के पानी को लेकर अनशन पर हैं
इसके बाद लोकनारायण जयप्रकाश अस्पताल के डॉक्टरों ने भर्ती करने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। आतिशी हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी मांगने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं।