अलीगढ़लीक्स… इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आज ताला नगरी स्थित आईएमए लैंड पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर का विधिवत उद्घाटन शहर विधायक संजीव राजा एवं कोल विधायक अनिल पाराशर के कर कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस कैंप में 450 लोगों ने अपने स्वास्थ्य परामर्श लिया । कैंप में मुफ्त दवाई एवं शुगर की जांच भी की गई । डॉ भरत कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि कैंप में स्त्री रोग ,नेत्र रोग विशेषज्ञ हड्डी रोग विशेषज्ञ जनरल फिजिशियन नाक कान गला विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ,त्वचा रोग विशेषज्ञ आदि मौजूद रहे । शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ बी पी एस कल्याणी ने किया।
इस दौरान अध्यक्ष डॉ विपिन गुप्ता , कोषाध्यक्ष डॉ अभिषेक कुमार सिंह डॉ विजय पाल, डॉ आलोक कुलश्रेष्ठा डॉ मुकुल वार्ष्णेय डॉ संजय तायल, डॉ अनुराग गुप्ता डॉ मयंक मणि, डॉ लावनीष अग्रवाल, डॉ सुरभि अग्रवाल डॉ नीति गोयल, डॉ नेहा त्यागी, डॉ अनूप कुमार , डॉ अभिनेष शर्मा डॉ अलका मित्तल, डॉ अजय मित्तल, डॉ निखिल शर्मा डॉ आशा राठी, डॉ दिनेश गुप्ता, डॉ प्रदीप बंसल, डॉ जी पी वार्ष्णेय, डॉ दवेंद्र वार्ष्णेय, डॉ एन के टंडन, डॉ पी कुमार, डॉ संदीप, डॉ अवदेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे ।