आगरालीक्स ….आगरा में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, ठंड में लोग ठिठुर रहे हैं और कोहरा छा रहा है। जानें कब तक रहेगा मौसम।
आगरा में शुक्रवार की सुबह ठंड से कंपकंपी छूट रही है, बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर चलने से लोग परेशान हैं। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सुबह का तापमान पांच से छह डिग्री के बीच में रहा है।

18 जनवरी से सर्दी से राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में 17 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इसके बाद सर्दी से राहत मिलने लगेगी, 18 जनवरी से धूप निकल आएगी और सर्दी से राहत मिल जाएगी।
आईएमडी का अनुमान
14-Jan 5.0 18.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
15-Jan 5.0 19.0 Dense Fog
16-Jan 6.0 19.0 Dense Fog
17-Jan 6.0 20.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
18-Jan 7.0 20.0 Mainly Clear sky
19-Jan 7.0 20.0 Mainly Clear sky