आगरालीक्स.. आगरा में घना कोहरा छाया हुआ है, कोहरे में विजिबिलिटी शून्य हो गई है, वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं। कोहरे से गलन बढ गई है।
आगरा में नए साल के पहले कोहरे में जन जीवन ठप हो गया है, कोहरे से विजिबिलिटी शून्य हो गई है। यमुना एक्सप्रेस वे लखनउ एक्सप्रेस वे सहित आगरा दिल्ली हाईवे पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं, सुबह सुबह आगे चल रहे वाहन दिखाई नहीं देने से वाहन चालकों को परेशानी हुई।
कोहरे से बढी गलन
नए साल पर धूप निकलने के बाद तापमान भी बढा है, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया, इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली थी। मगर, सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, इससे गलन बढ गई है,लोगों की सर्दी में कंपकंपी छूट रही है।