Wednesday , 22 July 2026
Home बिजनेस Deposit advance tax by 15th December, otherwise penalty will have to be paid…#agranews
बिजनेस

Deposit advance tax by 15th December, otherwise penalty will have to be paid…#agranews

207

आगरालीक्स…15 दिसंबर तक जमा कर दें एडवांस टैक्स…नहीं तो चुकानी होगी इंटरेस्ट…

अगर आपको भी एडवांस टैक्स जमा करना होता है तो 15 दिसंबर का दिन आपके लिए बेहद अहम है. वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के लिए 15 दिसंबर तक एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त जमा करनी है. अगर आप एडवांस टैक्स भरने से चूकते हैं तो फिर आपको इंटरेस्ट चुकाना होगा.. आगरा की सीए प्रार्थना जालान ने बताया कि वो कर दाता जिनकी टैक्स देनदारी 10 हजार रुपये से अधिक होती है उन्हें एडवांस टैक्स जमा करना होता है. यह नौकरीपेशा लोग, फ्रीलांसर, व्यापारियों और अन्य किसी तरह से पैसे कमारे वाले लोगों पर लागू होता हे. हालांकि अगर आपकी उम्र 60 साल से अधिक है, जो किसी तरह की बिजनेस या प्रोफेशन नहीं करते हैं, उन्हें एडवांस टैक्स से छूट मिली हुई है.

सीए प्रार्थना जालान ने बताया कि हर टैक्स पेयर को अपने चालू वित्त वर्ष की इनकम का आंकलन करके एडवांस टैक्स जमा करना होता है. एडवांस टैक्स एक तरह का इनकम टैक्स ही होता है जो वित्त वर्ष खत्म होने से पहले ही आयक विभाग के पास जमा करना होता है. इसे सामान्य टैक्स की तरह सालाना आधार पर एकमुश्त नहीं चुकाया जाता, बल्कि किस्तों में जमा किया जाता है. इसे हर तिमाही के हिसाब से चुकाना पड़ता है. इसकी तारीख इनकम टैक्स विभाग की तरफ से तय की जाती है. वित्त वर्ष 2023—24 के लिए यह तारीखें 15 जून, 15 सितंबर, 15 दिसंबर और 15 मार्च हैं. अब tax regime दो है, करदाताओं को दोनों regime से देख लेना चाहिए कि कौन सी उसके लिए ज्यादा लाभदायक है.

आयकर विभाग एडवांस टैक्स के कलैक्शन पर नजर रखता है. अगर किसी करदाता ने सही एडवांस टैक्स नहीं जमा किया होता है तो वो उससे नोटिस देकर जवाब भी तलब करता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Roadmap presented to make UP a wedding hub at the International Indian Wedding and Tourism Conclave 2026

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी क्यों डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए हैं परफेक्ट इसके लिए...

बिजनेस

Agra News: Women entrepreneurs in Agra learn financial management skills…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिला उद्यमियों ने सीखे वित्तीय प्रबंधन के गुर. शी विल...

बिजनेस

Pahalwan Mustard Oil: The nation’s top choice for 65 years. 100% pure and delicious

आगरालीक्स…65 वर्षों से आगरा सहित देश की पहली पसंद—पहलवान कच्ची घानी सरसों...

बिजनेस

Pahalwan Mustard Oil: A trusted traditional edible oil brand in India.

आगरालीक्स…65 वर्षों से आगरा सहित देश की पहली पसंद—पहलवान कच्ची घानी सरसों...

error: Content is protected !!