आगरालीक्स…आगरा से सटे भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा बने राजस्थान के मुख्यमंत्री.
आगरा से सटे भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है. मंगलवार को शाम चार बजे के बाद राजस्थान के नये मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया. भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं. उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है. प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया गया और उस नाम पर सभी की सहमति बन गई. सूत्रों के अनुसार नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा. भजनलाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं. फिलहाल वे प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे.
