आगरालीक्स… बेखौफ बदमाश और नाकाम पुलिस के आंकडे झकझोर देने वाले हैं, 60 दिनों में आगरा और अलीगढ मंडल में 103 लूट और 76 हत्याएं हुई हैं। पुलिस महकमे के प्रदेश के मुखिया डीजीपी यहां आए हुए हैं, इस दौरान भी लूट की वारदात होती रहीं। गुरुवार को डीजीपी सुलखान सिंह सर्किट हाउस में 11 बजे से आगरा रेंज की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, योगी सरकार बनते ही आगरा और अलीगढ मंडल में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढा है। बेखौफ बदमाश ताबडतोड वारदात कर रहे हैं, हत्या और लूट की वारदात के बाद बदमाशों को पुलिस पकड नहीं पा रही है, इससे लगातार क्राइम बढ रहा है। मथुरा में सर्राफा कारोबारी मेघ अग्रवाल और विकास अग्रवाल की बदमाशों ने हत्या कर चार करोड की लूट कर ली, आगरा के रुनकता में सर्राफा कारोबारी दिनेश अग्रवाल से बीच बजार में लूट की गई, उनकी हालत भी गंभीर है, डॉक्टर उन पर नजर रखे हुए हैं।
म्रतक सर्राफा कारोबारियों के परिजनों ने डीजीपी को सुनाई खरी खरी
मथुरा में सर्राफा कारोबारियों के परिजनों से मिलने के लिए उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और डीजीपी सुलखान सिंह पहुंचे, उन्हें देख परिजनों का आक्रोश फूट पडा, परिजनों ने डीजीपी को खरी खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि क्या हमें हमारा बेटा वापस दे सकते हैं, वारदात के बाद 100 नंबर पर फोन किया, पुलिस नहीं पहुंची। घायलों को बचाने के लिए पुलिस के पैर तक छूए, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई और उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका, अस्पताल में भी मरीजों को इलाज नहीं मिला।
कोतवाल सस्पेंड, सीओ के निलंबन की संस्तुति
इस मामले में कोतलवा को सस्पेंड कर दिया गया और सीओ के निलंबन की संस्तुति की गई है।
इस तरह 60 दिनों में बढा क्राइम ग्राफ
आगरा 21 लूट, 13 हत्याएं
फीरोजाबाद में 11 लूट, छह हत्याएं
कासगंज में नौ लूट, 11 हत्याएं
मैनपुरी में 14 लूट, आठ हत्याएं
मथुरा में 17 लूट, नौ हत्याएं
एटा में आठ लूट, 10 हत्याएं
अलीगढ में 12 लूट, 10 हत्या
हाथरस में 10 लूट, 9 हत्याएं
Leave a comment