आगरालीक्स ..आगरा में धनतेरस पर बाजारों में भीड रही, ज्वैलरी के साथ ही चांदी के लक्ष्मी गणेश, बर्तन की जमकर लोगों ने खरीदारी की, मिठाई की दुकान पर भी लोगों की भीड लगी रही।
आगरा में शुक्रवार को धनतेरस पर बाजारों में भीड रही, सुबह से ही ज्वैलरी शोरूम, कपडों की दुकान, मिठाई से लेकर लक्ष्मी गणेश और शुभ लाभ खरीदने के लिए लोगों की भीड उमडी, देर रात तक बाजार में भीड रही।

जमकर की खरीदारी
कक्कड ज्वैलर्स के परम कक्कड ने बताया कि धनतेरस पर लोगों ने ज्वैलरी की जमकर खरीदारी की, सुबह से रात तक ग्राहकों की चहल कदमी रही।